Canada में सुभाष राणा बिखेरेंगे हिमाचल की पहाड़ी का संस्कृति का रंग

मंडी के गांव लड़वाण के प्रसिद्ध लोक गायक सुभाष राणा कनाडा में प्रदेश व देश की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। वह सितंबर में canada जाएंगे। हिमाचल और पंजाब के लोगों ने उनके गानों और संस्कृति को इतना पसंद किया कि अब उन्हें canada से भी बुलावा आया है। सुभाष राणा ने कुछ दिन पहले ही वीजा के लिए आवेदन दिया है।
पहले भी वह लोक संस्कृति की झलक मुंबई में दिखा चुके हैं। सुभाष राणा इसे पहले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव, कुल्लू दशहरा, रामपुर लवी, सुजानपुर होली के मेलों में भी प्रस्तुति दी हैं।
उन्होंने अपने गानों में पहाड़ी संस्कृति को महत्व दिया है। सुभाष राणा को शान-ए-हिमाचल, हिमस्वर की गूंज, हिम गौरव अवार्ड से नवाजा गया है। मनाली में शान-ए-भारत अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा सुभाष राणा ने दिल्ली ऑडिटोरियम थियेटर में भी कार्यक्रम पेश चुके हैं जिसको लोगो नो बहुत पसंद किया था।
आकाशवाणी शिमला, दूरदर्शन शिमला और लोक संपर्क विभाग में भी इन्हें काम करने का मौका मिल चुका है। सुभाष राणा ने सफलता का श्रेय माता बर्फी देवी और पिता स्व. चुनी लाल को दिया। उनका कहना है की हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को बचाने के लिए प्रदेश के हर ज़िले में पर संग्रहालय भवन बनवाया जाए। जिसके के अंतर्ग्रत लोगो को बहुत सी बाते सीखने को मिलेगा जिसके बाद वह दुसरो को भी सीखा सके।