हिमाचल के पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित शिव कुमार का निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु का निधन हो गया है। शिव कुमार पिछले काफी दिनों से बीमारी के कारण फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपचाराधीन थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उनका निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को शाहपुर स्थित उनके आवास में लाया गया है।
गुरुवार रात को करीब 11.30 बजे फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली
उन्होंने गुरुवार रात को करीब 11.30 बजे फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता 90 वर्षीय उपमन्यु को फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। वह करीब दो सप्ताह से फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपचाराधीन थे।
बताया जा रहा है की हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल गौतम व मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. आनंद टोडवाल अपनी टीम के साथ लगातार उनकी निगरानी रखे हुए थे, लेकिन उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। गुरुवार रात को उनका निधन हो गया।
रेहलू- भनाला के खोली स्थित श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बशिव कुमार कांग्रेस के धाकड़ नेताओं में से एक थे। उनके निधन पर भटियात व शाहपुर में शोक के लहर दौड़ गई है।