काँगड़ा – अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री शिव कुमार उपमन्यु,हालत नाजुक
उन्होंने सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री कई विभागों में नेतृत्व किया है। उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में खासतौर से याद किया जाता है।

हिमाचल के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें करीब १४ दिन से फोर्टिस में एडमिट कराया हुआ है। 90 वर्षीय उपमन्यु हार्ट अटैक के साथ अस्पताल में आए थे। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अखिल गौत्तम व मेडिसिन स्पेशलिस्ट डा. आनंद टोडवाल अपनी टीम के साथ उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
बीमारी से पूरी तरह हो चुके थे ठीक
बताया जा रहा है की अस्पताल में उपचार के बाद वह बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके थे। लेकिन, वर्तमान में न केवल वह हार्ट अटैक की चपेट में आए बल्कि उनके शरीर के बाकी अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया है।
उन्होंने सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री कई विभागों में नेतृत्व किया है। उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में खासतौर से याद किया जाता है।