बाबा बड़भाग सिंह माथा टेकने आए पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सीडेंट, 25 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बहुत बड़ी बस दुर्घटना हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी से दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की बस पलट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंब के नजदीक पंजाब के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित हो गई, जिस कारण बस सड़क से लगभग 40 फीट नीचे जा गिरी। ऊना जिले के DC संदीप कुमार भी खबर के बारे में सुन कर मौके पर पहुंचे और वे खुद भी घायलों का उपचार करने में लग गए।
हादसे में लगभग 25 लोग घायल, नहीं चल पा रहा हादसे के कारणों का पता
ऊना जिले में हुए इस हादसे में लगभग 25 लोग घायल हुए हैं।अब तक की मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बस अबोहर के श्रद्धालुओं की थी। परन्तु अभी तक हादसा कैसे हुआ इसके करने का पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
ऊना में एक और सड़क दुर्घटना, ट्रक-टैंपो की टक्कर में चालक गंभीर घायल
इसके साथ ही ऊना में एक और सड़क दुर्घटना हुई है। उस हादसे में ट्रक-टैंपो की टक्कर में चालक गंभीर घायल हो गया है। हादसा अंब के नैहरियां रोड पर हुआ है। आधी रात को हुए इस हादसे में घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, और वहीँ पर उसका जहां उसका इलाज जारी है।