
अनिल शर्मा को पार्टी की सदस्यता से कर दिया निष्कासित : सतपाल सत्ती
हिमाचल प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री और मंडी से विधायक अनिल शर्मा को पार्टी से निकाल दिया है। इसका मुख्या कारन अनिल शर्मा के अजीबोगरीब बयान है। हिमाचल सरकार के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अपने बयान में बताया कि अनिल शर्मा को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। जिसके बादअनिल शर्मा के परिवार का कोई भी सदस्य भाजपा का सदस्य नहीं है।
अनिल शर्मा का बयान : निष्कासित करने की कोई नहीं मिली सूचना
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा को अनिल शर्मा के खिलाफ कुछ वीडियो फुटेज और दस्तावेज मिले हैं। जिन्हे देखकर पता चला कि लोकसभा चुनाव के दौरान वह अपने बेटे आश्रय शर्मा के पक्ष में प्रचार करते नजर आ रहे हैं। अनिल शर्मा को पार्टी से निष्कासित करने के बाद अब वे विधानसभा में अन अटैच मेंबर की भूमिका में ही रहेंगे। लेकिन इसके बाद अनिल शर्मा का बयान आया है कि उन्हें निष्कासित करने की कोई सूचना नहीं है।