नालागढ़ पुलिस टीम का एक कांस्टेबल अपनी ही बंदूक से निकली गोली से जख्मी, हालत खतरे से बाहर

हिमाचल प्रेदेश के जिला सोलन में मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए नालागढ़ ने एक पुलिस टीम बनाई। उनकी धरपकड़ करने पटना गई नालागढ़ पुलिस टीम का अपना ही एक कांस्टेबल अपनी ही बंदूक से निकली गोली से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल अब खतरे से बाहर है।
घायल कांस्टेबल की प्रवीण के रूप में हुई पहचान, टीम शुक्रवार तक पहुंचेगी नालागढ़
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम शुक्रवार तक नालागढ़ पहुंच जाएगी। जो कांस्टेबल घटना में घायल हुआ है उसकी पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला सोलन के नालागढ़ थाना के तहत मोबाइल टॉवर के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की एक टीम बिहार के पटना गई हुई थी। परवीन को गोली छूकर निकल गई। धोखाधड़ी व जालसाजी के नालागढ़ थाने में दर्ज मामले के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका ट्रांजिट रिमांड ली गई है। इसी मामले के तहत एक आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम पटना के लिए रवाना हुई थी।
तीसरे आरोपी की धरपकड़ के दौरान कांस्टेबल से गोली चली में स्वयं घायल, पटना अस्पताल में उपचाराधीन
पटना में यह हादसा हुआ है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने अपने बयान में बताया कि दो आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड ली जा चुकी है। उन दोनों को शुक्रवार को यहां लाया जाएगा, जबकि तीसरे आरोपी की धरपकड़ के दौरान कांस्टेबल से गोली चली है। वह स्वयं घायल हुआ है और पटना अस्पताल में उपचाराधीन है। मिली जानकारी के अनुसार तीसरा आरोपी बिहार भाग गया था। परवीन की हालत अब खतरे से बाहर है, शुक्रवार को छुट्टी मिल जाएगी।