हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी किया

हिमाचल प्रदेश में रविवार की सुबह से लेकर दोहपर तक मौसम साफ था, लेकिन शाम को करीब तीन घंटे तक लगातार बारिश हुई। शिमला में सबसे अधिक 52 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।लगातार बारिश के कारण से प्रदेश में लगभग 90 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। मंडी जोन में 44 सड़कें, शिमला में 23, हमीरपुर में 12 और कांगड़ा जोन में 11 सड़कों पर यातायात ठप है। जिसके कारण से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को हुई बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। हमीरपुर में बारिश की वजह से एक मकान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि ऊना जिला में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे लोगों को उमस ने काफी परेशान किया हुआ है।
सोमवार और मंगलवार को पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है, जिसमें पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में व्यापक वर्षा की संभावना है। वहीं मंगलवार को ऊना, बिलासपुर, मंडी, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
पारला भुंतर के साथ बहते कांगड़ी नाले में आई बाढ़
कुल्लू जिला के पारला भुंतर के साथ बहते कांगड़ी नाले में रविवार की सुबह बारिश के कारण से आई बाढ़ ने खूब तबाही मचाई।बाढ़ से मलबा व पानी लोगों के घरों में घुस गया। कई बगीचों में मलबा घुसने से बागवानों को नुकसान हुआ है। मलबे की चपेट में कई वाहन भी आए गए। पारला भुंतर के आंबेडकर मोहल्ले में भारी नुकसान हुआ है।भारी बारिश के कारण प्रदेश में कई जगह पर हुआ नुकशान, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है।