बिलासपुर जिले को स्क्रब टायफस ने लिया जकड़, 93 स्क्रब से पीड़ित मरीज

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले को स्क्रब टायफस ने जकड़ लिया है। इस जिले में अभी तक 93 मरीजों में स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई है। 93 मरीजों में से कुछ मरीज जिला के स्थानीय अस्पताल में भर्ती किए हैं और बाकि कुछ मरीजों का शिमला आईजीएमसी में उपचार चल रहा हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर से इस बात की जानकारी मिली है कि वहां पर अभी तक 830 मरीजों का स्क्रब टेस्ट हो चूका है। इनमें से कुल 93 स्क्रब से पीड़ित हैं।
तेजी से बढ़ता जा रहा स्क्रब टायफस आने वाले समय के लिए खतरनाक, विभाग ने जिले में कर दिया अलर्ट जारी
बिलासपुर जिले में इस तरह से बढ़ते स्क्रब टायफस से आने वाले समय के लिए खतरा सिद्ध होता जा रहा है।इस मामले की पुष्टि करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परविंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा कि इस स्क्रब टायफस की वजह से विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थय विभाग की टीमें बिलासपुर जिले में लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
डेंगू का एक भी मामला न होने के चलते स्क्रब टायफस अधिक फैल गया, स्क्रब टायफस के किए जा रहे नि:शुल्क टेस्ट
मिली जानकारी से पता चला है कि बीते साल यहां पर स्क्रब टायफस के मामले 100 से अधिक थे क्योंकि यहां के लोग स्क्रब से ज्यादा डेंगू से प्रभावित थे, लेकिन इस साल बिलासपुर में अब यहां पर डेंगू का एक भी मामला न होने के चलते स्क्रब टायफस अधिक फैल गया। इसी कारण हर दिन स्थानीय अस्पताल में स्क्रब से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रब टायफस के नि:शुल्क टेस्ट किए जा रहे हैं। उसके बाद अगर किसी भी मरीज में स्क्रब टायफस के लक्षण मिल रहे हैं तो चिकित्सक उनके तुरंत स्क्रब टायफस के टेस्ट कर रहे हैं। और प्रयाप्त उपचार कर रहे हैं।