
प्रदेश सरकार कर रही पटवारियों के 1195 पदों को भरने की तैयारी
हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार हर कार्यक्षेत्र के पदों को भरने का काम कर रही है।इस बार प्रदेश सरकार पटवारियों के कुल 1195 पद भरने का निर्णय लिया है। इन पटवारियों को पहले इनके कार्यभार के प्रति प्रशिक्षण दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार 1195 पदों में से 933 पटवारी के पद मोहाल में और 262 पद सेटमेंट में रखे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव राजस्व ने इस बारे में पत्र भी जारी किया है।
जानिए किस जिले में कितने पटवारियों के कितने पद भरे जायेंगे
इस पत्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश के जिलों में कुछ इस तरह से पदों के आधार पर पूर्ति की जाएगी, बिलासपुर में 31, चंबा 68, हमीरपुर 80, कांगड़ा 220, किन्नौर 19, लाहौल-स्पीति 174, मंडी 115, सिरमौर 52, सोलन 63, ऊना 69 पटवारियों के पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही कांगड़ा मंडल में 143 और शिमला मंडल में 119 पटवारियों को लगाया जाना है। इस से युवाओं को रोजगार पाने का साधन मिलेगा।