
बिलासपुर में जामली के पास स्कूल के आसपास घूम रहे कुछ संदिग्ध युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में जामली बच्चा चोर गिरोह आजकल सक्रिय हो रहा है। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर जामली के पास स्कूल के आसपास घूम रहे कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे थे। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने उनको पकड़ लिया। स्थानीय लोगों को यह संदेह था कि उक्त युवक बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हैं। तभी स्कूल के आसपास घूम रहे हैं। इसके अतिरिक्त उक्त युवा स्कूल के बच्चों को अपने पास बुला रहे थे।
लोगों के मौके पर पहुंचने पर उक्त युवक मौके पर से फरार, पुलिस को दी गई सुचना
स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचते ही युवक मौके पर से भाग गए। जिस से लोगों का शक और बढ़ गया, जिसके बाद लोगों उनका पीछा किया व लड़कों को छड़ोल के पास पकड़ लिया। लड़को को पकड़ने के बाद इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। बाद में छानबीन के बाद पकड़े गए युवाओं को छोड़ दिया गया। लड़को ने बताया कि वे क्षेत्र में कंबल बेचने का कार्य कर रहे थे।
पकड़े गए लोगों के आधार कार्ड की भी की गई जाँच, चेतावनी के साथ छोड़ा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली-205 के साथ जामली नमक स्थान में सुबह करीब 11 बजे तीन-चार लोग स्कूल के नजदीक घूम रहे थे। जैसे ही वहां पर स्थानीय लोग गए तो युवक भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह लोग बच्चों को बुला रहे थे। छड़ोल के पास जाकर युवकों को बड़ी मश्क्कत के बाद पकड़ लिया। साथ में इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पकड़े गए लोगों के आधार कार्ड की भी जांच भी की गई। जांच में लोगों ने देखा कि उक्त लोगों ने पुलिस के पास पंजीकरण करवाया है। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने पकड़े गए लोगों को जाने दिया। वहीं उन लड़कों को चेतावनी भी दी कि भविष्य में इस प्रकार की हरकतें न करें और क्षेत्र में न आएं। वरना उनके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाई की जाएगी।