
प्लास्टिक पर लगेगा पूर्ण रूप से प्रतिबंध, पत्तों के पत्तलों व डूनों का हो इस्तेमाल
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सचिवालय में प्लास्टिक से बनी बोतलों के साथ साथ थर्मोकोल के गिलास व पत्तलों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैं।
उन्होंने कहा कि जैसा बहुत साल पहले होता था वैसे ही हमें फिर से पत्तों से बने पत्तलों व डूनों को इस्तेमाल में लाने होंगे, और ऐसा करने से लोगों को स्वरोजगार भी मिलेगा।
उपाध्यक्ष हंसराज ने किया सदन की कार्यवाही का संचालन
आजकल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल नई दिल्ली में किसी कार्यक्रम में गए हुए है इसलिए बुधवार को सदन की पूरे दिन की कार्यवाही का संचालन हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने किया।