धर्मशाला की सबसे बेहतर ट्रेकिंग साइड्स, The best trekking sides of Dharamshala,

हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले में स्तिथ धर्मशाला एक बहुत ही प्रशिद्ध और लोकप्रिय पर्टयक स्थल है। यहां हर साल बहुत से सैलानी हॉलिडेस बिताने के लिए आते है। यह स्थान धौलाधार पहाड़ो की तलहटी में बसा एक बहुत ही खूबसूरत स्थान है। जो सौंदर्य से भरपूर है। बहुत से पर्टयक यहां इन पहाड़ो की यात्रा के लिए आते है। धर्मशाला में बहुत सी ट्रेकिंग साइड्स है। यह स्थान शहर से दूर एकांत में स्तिथ है। जहा जा कर पर्टयकों को बेहद शांति और सकुन मिलता है।
करेरी लेक ट्रेक इन धर्मशाला, Kareri Lake Trek in धर्मशाला
यह ट्रेक धर्मशाला से 27 किलोमीटर दूरी पर स्तिथ है। यह पहाड़ो के बिच में बसा एक बहुत ही खूबसूरत गांव है। जो पूरी तरह से प्रकृति से भरा हुआ है। आप धर्मशाला करेरी तक टैक्सी या कैब से जा सकते हो। मगर वर्षा की बजह से यहां सड़को की हालत बहुत खराब होती है। इस लिए इस ट्रेक को पैदल ही करना चाहिए। यह ट्रेक घने जंगलो से होकर गुजरता है। जो आप को प्रकृति के बहुत से दृश्य प्रदान करेगा।
करेरी गांव से आप का लेक का ट्रेक शुरू हो जायेगा। कुछ दुरी में एक गांव है जो रिओती नाम से जाना जाता है। यहां से लेक की दुरी 6 किलोमीटर है। लेक का रास्ता पत्थरो भरा है। गांव से आप को लेक पहुंचने के लिए लगभग 5 से 6 घंटे में पूरा किया जा सकता है। ऊपर पहुंच के एक बहुत ही आकर्षित एक तालाब है। जिसे करेरी लेक नाम से जाना जाता है। यहां से धौलाधार की पहाड़ियो का नजारा कुछ ऐसा वयतीत होता है जैसे मानो की पहाड़ नीचे और आप ऊपर हो। हर साल बहुत से पर्टयक यहां घूमने और कैंपिंग के लिए आते है।
कैसे पहुंचे दिल्ली से करेरी, How to reach Kareri from Delhi
करेरी पहुंचने के लिए आप दिल्ली से बस या फ्लाइट से आ सकते हो।दिल्ली से धर्मशाला की दुरी 466।4 किलोमीटर है। गगल एयरपोर्ट से आप धर्मशाला के लिए आ सकते हो। गगल से आप टैक्सी या लोकल बस में धर्मसाला पहुंच सकते हो। गगल से धर्मशाला की दुरी 13।8 किलोमीटर है। उस के बाद आप धर्मशाला से टैक्सी बुक करवा सकते हो या फिर लोकल बस में घेरा तक पहुंच सकते हो जो करेरी से पहले एक गांव है। घेरा से आप का ट्रेक शुरू हो जायेगा। और आप इस ट्रेक का आंनद ले पाएंगे।