कालका-शिमला रेलवे पर स्तिथ बरोग हिल स्टेशन यूनेस्को की विश्व धरोहर, Barog Hill Station on Kalka-Shimla Railway UNESCO World Heritage

यह हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्तिथ एक लोकप्रिय पर्टयक स्थान है। पहाड़ों में बसा बड़ोग कालका-शिमला राजमार्ग पर चंडीगढ़ से सिर्फ 60 किमी दूर एक बहुत ही खूबसूरत स्थल है। यह प्रसिद्ध पर्टयक स्थान 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में संकीर्ण गेज कालका-शिमला रेलवे के निर्माण कार्य के दौरान बरोग नामक स्थान को बसाया गया था। इस लोकप्रिय स्थान में बहुत से निवासियों ने रहने लायक अपने घरो का निर्माण किया है। तथा यहां बहुत से फ्लैटों का भी निर्माण तेजी से हो रा है।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, Full of natural beauty
इस प्रसिद्ध स्थान में हर साल लाखो सैलानी गुमने और समय व्यतीत करने के लिए आते है। यह स्थान पूरी तरह से पूरी प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां बहुत से मनमोहित और रोमांचित दृश्य देखने को मिल सकते है। इस स्थान की ऊंचाई समुंद्रतल से 6000 फुट है। इस खूबसूरत स्थान का नामकरण एक इंजीनियर बड़ोग नाम के व्यक्ति के नाम पर पड़ा, जिसने पहाड़ में से एक बड़ी टनल बनाने की योजना बनाई थी।
सुर्खियों में है यह सुरंग,This tunnel is in the spotlight
इस स्थान में एक हादसा हुआ था जिस बजह से आज तक यह सुरंग सुर्खियों में रहती है। कहा जाता है की इस सुरंग के निर्माण की गति को बढ़ाने के लिये ब्रिटिश सरकार ने बड़ोग को पर्वत के दोनों ओर से खुदाई करने का आदेश दिया। हालांकि बाद में यह पता चला कि उसकी गणना गलत होने के कारण टनल के दोनों सिरे आपस में नही मिले। जिस बजह से ब्रिटिश सरकार ने उस पर जुर्माना लगाया जिस के कारण उसे शर्मिंदगी महसूस हुई जिस के कारण उसने आत्महत्या कर ली।
लोकप्रिय हिल स्टेशन, Popular Hill Station
इस इंजीनियर का शव इस टनल के पास ही दफनाया गया है। जिसके कारण ही इस सुरंग तथा गाँव का नाम बड़ोग रखा गया। इस घटना के बाद टनल बनाने का शेष काम रेलवे के प्रमुख इंजीनियर एचएस हर्रिनटन द्वारा पूरा किया गया। इस टनल का कालका शिमला रेलवे की सबसे बड़ी और लम्बी टनल है। यह विश्व की सबसे अधिक सीधी टनल के रूप में जानी जाती है।
यह बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन बन चूका है। और सैलानी भी इस स्थान को ज्यादा पदसंद करने लगे है। यदि आप भी हिमाचल प्रदेश की यात्रा के लिए आओ तो इस स्थान में आना ना भूले। यहां का वातावरण भी बहुत शांत और सुखदायक है। सर्दियों में यह स्थान बहुत ही आकर्षित और मनमोहक हो जाता है।