शिमला का प्रसिद्ध एन्नाडेल ग्राउंड इतिहास प्रेमियों और प्रकृति प्रेमी का पसंदीदा स्थान, Famous Annadale Ground of Shimla Hindi

इतिहासिक जानकारी के अनुसार ब्रिटिश शिमला शहर को अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी और ग्राउंड मानते थे। यहां स्तिथ यह ग्राउंड बहुत बड़ा और सौंदर्य से भरपूर है। यहां पहाड़ी परिदृश्य होने के कारण शिमला शहर के केंद्र के पास निवास और अन्य स्थानों के लिए स्थान सीमित था। इस तथ्य के कारण, उन्होंने अपने ग्राउंड और रेसकोर्स का निर्माण किया, भूमि के विभिन्न स्पर पर आवश्यक आवश्यकताएं, जिन्हें एनांडेल ग्राउंड के रूप में जाना जाता है। इस जगह का नाम कैप्टन चार्ल्स प्रैट कैनेडी ने रखा था। जो इस स्थान के लिए सबसे पहले आये थे। यह काफी दर्शनीय स्थान है। क्योंकि यह शिमला शहर का एक सुंदर दृश्य देता है और इसके आसपास देवदार के पेड़, ओक के पेड़ आदि हैं
क्रिकेट और पोलो के लिए एक पसंदीदा स्थान, A favorite place for cricket and polo
इस स्थान में आर्मी का एक म्यूजियम है। जो अपने में बहुत से ऐतिहासिक जानकारिया लिए बैठा है। अब तक के अलग-अलग युद्ध की तस्वीरें हथियार और अन्य बहुत सी आर्मी से संवंदित वस्तुए रखी गए है। इस खूबसूरत स्थान में आर्मी गोल्फ कोर्स, भी स्तिथ है जिस का नजारा बहुत ही आकर्षित और सौंदर्य से भरपूर है। यदि आप भारतीय सेना के समृद्ध इतिहास को देखने के लिए उत्सुक है तो आप को सैन्य संग्रहालय का दौरा करना चाहिए। यह स्थान क्रिकेट और पोलो के लिए एक पसंदीदा स्थान है।
एन्नाडेल मैदान की दुरी शिमला रेलवे स्टेशन से 2 किमी की है। यह खूबसूरत स्थान शिमला ओल्ड बस स्टैंड से 3 किमी की दूरी पर स्तिथ है एन्नाडेल एक ऐतिहासिक खेल का मैदान है इस मैदान की उचाई समुद्रतल से लगभग 6,117 फीट है। एन्नाडेल शिमला में प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है और हिमाचल प्रदेश के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां हर साल भारी मात्रा में सैलानी गुने के लिए आते है। यह स्थान यहां आये पतयको को बेहद शांति और आराम प्रदान करता है। शिमला पश्चिम के कैथू गाँव में एक गहरी चौड़ी घाटी में स्थित है।
इतिहास प्रेमियों और प्रकृति प्रेमी का पसदींदा स्थान, History lover and nature lover
Annandale ग्राउंड इतिहास प्रेमियों, प्रकृति प्रेमी के लिए बेहतर जगह है। एन्नाडेल शिमला का एक शांत स्थान है। यह स्वतंत्रता से पूर्व के समय में अंग्रेजों के लिए एक खेल का मैदान रहा है। विशाल सर्कल के आकार में है और दशहरा जैसे परेड, सेना की गतिविधियों, खेल और त्योहारों का आयोजन करता है। यहां का वातावरण बहुत ही खूबसूरत है जो आप को मनमोहित कर देगा। यदि आप शिमला आने का प्लान बना रहे है तो इस स्थान में आना ना भूले।