प्रसिद्ध “शशूर मठ” लाहौल स्पीति, Shashur Math or Shashur Gopna or Shashur Monastery

यह धार्मिक बौद्ध हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में स्तिथ एक बहुत ही लोकप्रिय और प्रसिद्ध बौद्ध मठ है। जो अपने सौंदर्य और वातावरण के लिए जाना जाता है। यह स्थान उच्च हिमालय में स्तिथ होने की बजह से बेहद ठंडा रहता है। गर्मियों में भी यह स्थान ज्यादा तर शांत और शीतल होता है। जिस बजह से यह हर साल बहुत से लोग देश विदेश से आते है।
शशूर मठ हिमाचल में स्तिथ ड्रग्पा संप्रदाय का एक बौद्ध मठ है। यह मठ 3 मंजिला है। यह स्थान हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्टयक स्थान मनाली से केवल 40 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इस मठ के के चारो और नीले देवदार के पेड़ पाए जाते हैं। स्थानीय भाषा में “शशूर” का शाब्दिक अर्थ नीला चीड़ है। इसी लिए इस मठ का नाम शंसुर पड़ा है।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में स्तिथ यह मठ घाटी से 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो यहां गुमने आये पर्टयकों को अपनी और आकर्षित करता है। इस लोकप्रिय मठ से केलांग के बहुत ही मोरम दृश्य देखने को मिलते है। जो पर्टयकों के लिए किसी सपने से अलग नहीं है। इस मठ के निर्माण में प्रयोग हुए इंटीरियर्स और वास्तुकला इतना आकर्षित है, की यहां आये पर्टयक इसे निहार कर इतिहास में पहुंच जाते है।
शशूर मठ आने का सही समय और दुरी, Right time to visit Shashur Math and distance
अगर आप हिमाचल प्रदेश में स्तिथ इस मठ में गुमने के लिए आ रहे है। तो आप के लिए यहां आने का सही समय जून से जुलाई से लेकर सितम्बर से अक्टूबर तक होता है। शशूर मठ के करीब बहुत से लोकप्रिय पर्टयक स्थान है। जहां आप अपना समय व्यतीत कर सकते है। यह स्थान बेहद शांत है। इसकी सुंदरता से आकर्षित होकर हर साल यहां बड़ी संख्या में सैलानी और श्रद्धालु यहां गुमने के लिए आते हैं। यह स्थान पहाड़ो के बहुत से अद्भुत दृश्य सैलानियों को प्रदान करता है।