शोभा सिंह आर्ट गैलरी अंद्रेटा कला और संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध स्थल, Shobha Singh Art Gallery Andreta World Famous Site for Art and Culture

यह लोकप्रिय स्थान हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले में पालमपुर के निकटम स्तिथ एक गांव है। जो कला और संस्कृति के लिए पुरे देश भर में जाना जाता है। यहां एक प्रसिद्ध आर्ट गैलरी स्तिथ है जिसे शोभा सिंह आर्ट गैलरी नाम से जाना जाता है। यह हिमाचल प्रदेश में स्तिथ बहुत ही खूबसूरत स्थानों में से एक है। जहा आप को कला और सांस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। यह स्थान “आर्टिस्ट कॉलोनी’ के लिए लोकप्रिय माना जाता है। इस की स्थापना 90 साल पहले लाहौर से आई नोरा रिचर्ड्स जो एक आइरिश नाट्य कलाकार थीं उन्होंने की थी। नोरा रिचर्ड्स पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों को नाटक की शिक्षा देती थीं।
ऐतिहासिक शोभा सिंह आर्ट गैलरी और नोरा सेंटर फॉर आर्ट अंद्रेटा पॉटरी एंड क्रॉफ्ट सोसाइटी, Historical Shobha Singh Art Gallery and Nora Center for Art Underretta Pottery and Croft Society
पालमपुर अंडरेट्टा खासतौर से सर शोभा सिंह आर्ट गैलरी और नोरा सेंटर फॉर आर्ट अंडरेट्टा पॉटरी एंड क्रॉफ्ट सोसाइटी नोरा मड हाउस के लिए जाना जाता है। शोभा सोभा सिंह मशहूर और प्रसिद्ध चित्रकार थे यह सिख गुरुओं के चित्र बनाया करते थे। वे अंद्रेता के कस्बे में लगभग करीब 30 वर्षों तक रहे। इस लोकप्रिय स्थान में नोरा रिचर्ड का घर भी स्तिथ है जहा वो रहा करते थी। नोरा रिचर्ड ने अंद्रेता को दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाया। उनके घर से कुछ ही दूरी पर नोरा रिचर्ड कला केंद्र भी स्तिथ है। यह केंद्र कलाकारों संगीतकारों नर्तकों और लेखकों का पसंदीदा स्थान है।
सोभा सिंह द्वारा चित्रित विभिन्न प्रसिद्ध चित्र और मूर्तियां, Various famous paintings and sculptures painted by Sobha Singh
सोभा सिंह सिख समुदाय के एक अनुभवी और लोकप्रिय चित्रकार थे। आर्ट गैलरी शोभा सिंह के कुछ बेहतरीन कार्य को प्रदर्शित करती है। जिसमें सोहनी-महिनावल की तस्वीरें और हिर-रांझा प्रसिद्ध पंजाबी जोड़े के चित्र शामिल हैं। जो यहां गुमने आये सैलानियों को बहुत ही आकर्षित करती है। आज सोभा सिंह आर्ट गैलरी एक महत्वपूर्ण कला केंद्र बन चूका है और पंजाब की विरासत में बहुत महत्व रखता है। यहां के अधिकांश चित्रों में कांगड़ा स्कूल ऑफ आर्ट का प्रभाव है
पंजाबी आइकनों की मूर्तियां, Punjabi icons idols
अंद्रेटा में स्तिथ यह लोकप्रिय आर्ट गैलरी में कुछ प्रख्यात पंजाबी आइकनों की मूर्तियां और बस्ट स्तिथ हैं। जैसे कि MS रंधावा पृथ्वीराज कपूर और निर्मल चंद्र, और पंजाबी कवयित्री अमृता प्रीतम का अधूरा अधूरा अध्ययन। सिख गुरुओं के अलावा, सोभा सिंह ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा जैसे भारतीय राष्ट्रीय नायकों के चित्रों को भी चित्रित किया गया है। जिन का दृश्य बहुत ही अद्भुत है। यदि आप कभी हिमाचल की सैर का प्लान बना रहे है तो इस लोकप्रिय स्थान में जरूर जाए।
आस पास के लोकप्रिय पर्टयक स्थल, Popular Tourist Places Nearby
इस लोकप्रिय स्थान अंद्रेटा के आस पास और भी बहुत से पर्टयक स्थान है। जहा आप गम सकते हो और अपना समय व्यतीत कर सकते है। यह स्थान सभी वर्ग के लोगो के लिए सही स्थान है। यहां बहुत से धार्मिक और रोमांचित स्थान है। जो विश्व भर में प्रसिद्ध है चाहे वो बीर बिलिंग हो या बैजनाथ मंदिर या फिर पालमपुर के चाय बगीचे आप इन सभी स्थानों की सैर कर सकते है।