शिमला जिले में स्तिथ “चंद्रनाहन झील”, “Chandrahan Lake” a popular and famous tourist destination

चंद्रनाहन झील ट्रेक हिमाचल प्रदेश में स्तिथ प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्टयक स्थलों में से एक है, यह झील हिमाचल के शिमला जिले में स्तिथ है, जिसकी ऊंचाई समुन्द्तल से (4,200 मीटर) की है, यह हिमाचल में स्तिथ एक साहसिक ट्रेक है। जिसका बेस कैंप से रोहड़ू निकटतम शहर है। इस लोकप्रिय चंदेरनाहन झील की ट्रेक लंबाई तकरीबन 20 किमी की है। हर साल बहुत से सैलानी यहां गुमने और इस खूबसूरत झील के मनोरम दृश्य देखने के लिए आते है, यह चन्द्रनाहन झील ट्रेक पर्टयकों को बहुत से पुरस्कृत दृश्य और रोमांच प्रदान करता है। इस खूबसूरत झील को पाब्बर नदी की उत्पत्ति का बिंदु माना जाता है। पाब्बर नदी इसी झील से निकलती है।
पवित्र और धार्मिक झील, Holy and religious lake
यह झील हिमालय के दक्षिण-पश्चिमी ढलानों पर स्थित, यह झील खूबसूरत होने के साथ साथ बहुत धार्मिक मानी जाती है। इस घाटी में स्तिथ निवासियों के लिए यह अत्यधिक पूजनीय झील है। यहां के लोग झील को देवी काली का पवित्र निवास मानते हैं, यह प्रसिद्ध चंद्रनाहन झील पर्टयकों को समुद्रतल से लगभग 4200 मीटर की ऊंचाई तक ले जाती है। इस झील की यात्रा गाँव तांगनु से शुरू हो जातिओ है, यहां से चंद्रनहन झील तक पर्टयकों को अपनी यात्रा पूरी करने में लगभग 9 से 10 घंटे लगते हैं।
चन्द्रनाहन झील की यात्रा करने का सबसे सही समय, Best time to visit Chandranahan Lake
इस झील की यात्रा के दौरान आप को बहुत से अद्भुत स्थान देखने को मिलेंगे। यहां आप को सिम्बर थच, दयारा थाच और बीच में लिथम थच से होते हुए गुजरेंगे। “थाच” शब्द का अर्थ पहाड़ी क्षेत्रों में स्तिथ एक बड़ा खुला क्षेत्र है, यहां के निवासी अपनी बकरियां और अन्य जानवरो को चराने के लिए इस स्थान का इस्तेमाल करते हैं। चन्द्रनाहन झील का ट्रेक सबसे अच्छा समय मध्य अप्रैल से मध्य अक्टूबर तक है। इस दौरान इस ट्रेक की यात्रा आसान हो जाती है।
यह खूबसूरत ट्रेक सुंदर घास के मैदानों और घने जंगलों से होकर गुजरता है, This beautiful trek passes through beautiful grasslands and thick forests
यह झील हिमाचल की राजधानी शिमला में स्तिथ है, चन्द्रनहान झील ट्रेक इस क्षेत्र के सबसे खूबसूरत ट्रेकिंग मार्गों में से एक है। उत्साही और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक आदर्श स्थान है, सर्दियों के मौसम के दौरान यह झील पूरी तरह से बर्फ से जैम जाती है। यह जमी हुई झील ट्रेकर के लिए किसी स्वर्ग से काम नहीं है। यह खूबसूरत ट्रेक सुंदर घास के मैदानों, घने जंगलों से होकर गुजरता है। यह पूरा ट्रेक प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। जहाँ पब्बर घाटी पूरे परिवेश के बर्फ से ढके ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों के अद्भुत दृश्य को उजागर करती है। यहां स्तिथ झरने और चंदर-नाहन के सात ग्लेशियलर तालाब जो कि पब्बर नदी का स्रोत हैं।