
किन्नौर जिले की दूसरी सबसे बड़ी और खूबसूरत “हंगरंग घाटी”, The second largest and beautiful “Hangrang Valley” in the Kinnaur district of Himachal Pradesh
हंगरंग घाटी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्तिथ इस क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी घाटी है, जो बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यह घाटी किन्नौर के तिब्बत और स्पीति के साथ की सीमा पर स्थित है। इस घाटी में केवल सिर्फ आठ गांव स्तिथ है। इस क्षेत्र की आबादी बेहद कम है। यह जगह चट्टानी और बंजर इलाके के कारण वनस्पति से रहित है।
यहाँ के स्थाई निवासियों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है। यह स्थान ऊँचे ऊँचे पहाड़ो से घिरा हुआ है, जिस वजह से लम्बी पैदल यात्रा काफी जटिल कार्य है। यहां तक कि जो सैलानी अनुभवी होते है, उन के लिए भी इस क्षेत्र में लम्बी पैदल यात्रा करना मुश्किल होता है।
पर्वतारोहण और पक्षियों को देखने के लिए भी प्रसिद्ध मानी जाती है यह घाटी, This valley is also considered famous for mountaineering and bird watching
यह घाटी अन्य साहसिक गतिविधियां जैसे पर्वतारोहण और पक्षियों को देखने के लिए भी प्रसिद्ध मानी जाती है। गर्मियों के समय में यह स्थान पर्यटनो के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है। इस लोकप्रिय स्थान की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय जुलाई और अगस्त में है यदि आप अगर आपको ट्रेकिंग करने का शोक रखते है, तो आप को इस जगह की यात्रा करनी चाहिए। यदि आप इस घाटी में आते है तो आप को यहां 2 पुराने और ऐतिहासिक एक नवनिर्मित मठ भी देखने को मिलेंगे। जो बौद्ध धर्म से संबंदित है, जो यहां गुमने आये सैलानियो को अपनी और आकर्षित करते है।
आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय, Popular for stunning natural beauty
हंगरंग घाटी बुलंद पहाड़ों, ऊबड़-खाबड़ चोटियों, बंजर परिदृश्य और आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश भर में जान जाता है। यहां की संकरी सड़कें, चट्टानी -किनारे के दृश्य और सर्द हवाएं यहां आये पर्टयकों को बेहद पसंद आती हैं। हंगरंग घाटी अपने हरे-भरे छायादार चोटियों से घिरे कठोर, बंजर, सुदूर पहाड़ों के लिए बहुत ही लोकप्रिय मानी जाती है। किन्नौर जिले में बहुत से पर्टयक स्थान है, जो बेहद खूबसूरत और आकर्षित है, यदि आप कभी किन्नौर की यात्रा के लिए आओ तो इस स्थान में आना ना भूले।