मंडी जिले में स्तिथ “थाची वैली” एक प्रसिद्ध पर्टयक स्थान, “Thachi Valley” a famous tourist place in Mandi district of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में स्तिथ यह घाटी बहुत ही खूबसूरत स्थान है,जो चारों तरफ से ऊंचे-ऊंचे बर्फीले पहाड़, खूबसूरत झरने, हरे-भरे घास के मैदान और प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य से भरपपुर है। यह लोकप्रिय घाटी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर मानी जाती है। यह लोकप्रिय घाटी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित एक छोटी सी घाटी है जिसे थाची वैली के नाम से जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में स्तिथ यह घाटी दिल्ली से लगभग 485 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाची वैली की खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है। हर साल बहुत से सैलानी यहां की यात्रा के लिए आते है।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान, A place full of natural beauty
यदि आप अगर शहर की भागदौड़ से परेशान आ गए हो तो यह स्थान आप के लिए एक बहुत अच्छा सिद्ध होगा। इस लोकप्रिय घाटी की खास बात यह भी है, कि यहां अन्य पर्यटन स्थलों की तरह पर्यटकों की ज्यादा भीड़ भी नहीं रहती है। यहां आप साल में कभी भी आ सकते है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित यह थाची वैली एक छोटी और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान है। दुनिया से कटे हुए इस खुबसूरत स्थान के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। यहां के बर्फीले पहाड़, खुबसूरत झरने और हरे-भरे घास के मैदान देखकर आप रोमांचित हो जाएंगे। यदि आप को प्रकृति से प्यार है। तो थाची वैली की खूबसूरती आपको बिलकुल निराश नहीं करेगी। यहां की अद्भुत सुन्दरता के बीच आप अपने परिवार के साथ पिकनिक मना सकते है।
विभिन्न लोकप्रिय ट्रेक मौजूद, Various popular treks exist
मंडी में स्तिथ यह थाची वैली बहुत सी साहसी खेलो के लिए भी जाना जाता है। यहां बहुत सी ट्रेकिंग मौजूद है। जिनमें से थाची-सपोनी धार ट्रेक, थाची गांव-बीड पठार पीक ट्रेक प्रसिद्ध और प्रमुख है। यदि आप को थाची वैली की सुंदरता का आनंद लेना हो तो आपको थाची-सपोनी धार ट्रेक की यात्रा जरूर करनेी चाहिए। ट्रेकिंग के अलावा यहां गुमने आये सैलानी यहां पैराग्लाइडिंग का आनंद भी ले सकते हैं। थाची वैली बहुत से धार्मिक स्थान भी मौजूद है। यहां बिठु नारायण मंदिर, हिडिम्बा पीक, चुंजवाला पीक और सपोनी धार जैसे आकर्षक स्थल मौजूद हैं। जहा हर साल बहुत से श्रदालु दर्शन के लिए आते है। यहां पर्यटकों के रात्रि निवास के लिए पनाला में कैंपिंग और छोटे गेस्ट हाउस भी उपलब्ध हैं।
थाची वैली पहुंचने के साधन, How to reach Thachi Valley
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्तिथ यह स्थान भारत की राजधानी दिल्ली से लगभग 485 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। थाची वैली पहुंचने के लिए सैलानी के लिए बस और टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है। मंडी, कुल्लू और मनाली जाने के लिये दिल्ली से सीधी बसें चलती हैं। थाची वैली पहुंचने के लिए से नजदीकी हवाई अड्डा लगभग 44 किलोमीटर दूर भुंतर हवाई अड्डा है।