“कटासन देवी मंदिर” हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा, “Katasan Devi Temple” Chamba of Himachal Pradesh

कटासन देवी मंदिर हिमचाल प्रदेश के जिला चम्बा में स्तिथ एक बहुत ही प्रसिद्ध और धार्मिक स्थान है, जो करामाती चंबा घाटी को देखता है। चंबा से इस पवित्र मंदिर की दुरी लगभग 30 किमी की है, हिमाचल प्रदेश में स्तिथ यह मंदिर बैरा स्यूल प्रोजेक्ट के बगल में स्थित है, यह क्षेत्र समय व्यतीत करने और गुमने के लिए एक आदर्श स्थान है, क्योंकि इस क्षेत्र को प्राकृतिक दृश्य के लिए सबसे अच्छी जगह के रूप में जाना जाता है। यह पूरा स्थान प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, पर्यटक मंदिर परिसर से चंबा घाटी के सुंदर दृश्य के साथ शांतिपूर्ण वातावरण के दृश्यों के नजारे देख सकते है।
हिन्दुओ का ऐतिहासिक धार्मिक तीर्थस्थल, Historical religious shrines of Hindus
यहां बहुत से धार्मिक स्थल है, जो बेहद ऐतिहासिक और लोकप्रिय है, इन्ही में से एक है यह कटासन देवी मंदिर यदि आपने यहां लक्ष्मण देवी और शक्ति मंदिर जैसे अन्य प्रसिद्ध मंदिरों की खोज नहीं की है, जो चंबा और भरमौर के बीच स्थित हैं, तो आप की यह चम्बा यात्रा अधूरी रेहगी, यह सभी स्थान कटासन देवी मंदिर के करीब हैं, यह मंदिर यहां गुमने आये सैलानियों के लिए एक आदर्श स्थान है। हर साल भारी मात्रा में सैलानी दर्शन के लिए आते है।
कटासन देवी मंदिर की यात्रा करने का सही समय, Perfect time to visit Katasan Devi Temple
श्रदालु वैसे तो पूरा साल इस धार्मिक मंदिर की यात्रा कर सकते है, लेकिन यात्रा का आनंद लेने का सही समय अप्रैल से अक्टूबर तक है, क्योंकि इस दौरान यहां की जलवायु शांत रहती है। यह मंदिर अपनी लोकप्रियता के जाना जाता है। यह धार्मिक स्थान प्रकृति के बिच में स्तिथ एक शांत वातावरण यहां आये सैलानियों को प्रदान करता है। जो घाटी के सुंदर दृश्य प्रस्तुत करते हैं, यह मंदिर चंबा गुमने आये सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।