त्रिलोकपुर में स्तिथ “माँ बाला सुंदरी” जी का लोकप्रिय और प्रसिद्ध मंदिर, Popular and famous temple of Maa Bala Sundari ji in Trilokpur

हिमाचल प्रदेश में बहुत से लोकप्रिय और धार्मिक तीर्थस्थल है, ऐसा ही एक स्थल है हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जो माँ बाला सुंदरी से जाने जाती है। त्रिलोकपुर में स्तिथ यह मंदिर नाहन के पास स्थित देवी महामाया बाला सुंदरी को समर्पित है। यह मंदिर जितना धार्मिक है उतना ही ऐतिहासिक भी है। इस लोकप्रिय मंदिर का निर्माण 1573 में राजा दीप प्रकाश द्वारा करवाया गया था। त्रिलोकपुर मंदिर इस स्थान का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यही कारण है की यहां श्रदालुओं का आना जाना लगा रहता है।
कालका अम्बाला राजमार्ग से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, Located 6 kilometers from Kalka Ambala Highway
यहां हर साल भारी मात्रा में तीर्थयात्री आते हैं। मान्यता है की इस मंदिर में प्रार्थना करने और देवी के दर्शन करने से अदभुद शांति प्राप्त होती है। यह मंदिर कालका अम्बाला राजमार्ग से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस धार्मिक मंदिर में चैत्र मेला मार्च या अप्रैल के महीने में आयोजित किया जाता है, और आश्विन मेला सितंबर में आयोजित किया जाता है।
तीन दिव्य शक्तियो के रूप में विराजमान माँ बाला सुंदरी जी, Mother Bala Sundari ji as three divine powers
हिमाचल प्रदेश के इस त्रिलोकपुर मंदिर में साल में दो बार मेला आयोजित किया जाता है। हर साल देश के हर कोने से श्रदालु यहा दर्शन के लिए आते है। यह मेला बहुत ही सूंदर और आकर्षित होता है। त्रिलोकपुर स्थान हिमाचल प्रदेश में स्तिथ नाहन से लगभग 23 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इस मंदिर की ख़ास बात यह है की इस मंदिर का नाम यहां की तीन शक्ती मंदिरों से निकला है, जो भगवती ललिता देवी, बाला सुंदरी और त्रिपुर भैरवी को समर्पित हैं।
इंडो-फारसी शैली प्रदर्शित, Indo-Persian style displayed
इनमें से सबसे ज्यादा बाला सुंदरी का मंदिर यात्रियों के लिए अत्यधिक महत्व रखता है, जो त्रिलोकपुर मंदिर के रूप में लोकप्रिय है। यह धार्मिक स्थान वास्तुकला की इंडो-फारसी शैली को दर्शाता है। यदि आप कभी यहां गुमने आने का प्लान बना रहे है तो जरूर आये यह धार्मिक स्थान आप की आत्मा को बेहद शांति प्रदान करेगा।