“थानीक पुरा” ऊना में स्तिथ एक ऐसा स्थान जहां है बहुत से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान, “Thanik Pura” is a place in Una where many religious and historical places

यह लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्तिथ है, यह एक प्रमुख पर्टयक स्थल है, जो ऊना जिले से लगभग 3 किमी। की दूरी पर स्थित है। यह लोकप्रिय स्थल चारों तरफ से राधा कृष्ण, जुगा जहर पीर और माहिया सिद्ध जैसे धार्मिक स्थलों से घिरा हुआ है। इस स्थान से 60 कदम की दूरी पर प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद है। हर साल जन्माष्टमी के दिन यहां शाम को एक उत्सव मनाया जाता है जिसमें विभिन्न क्षेत्रो से हजारों श्रद्धालु भाग लेते है।
कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रसिद्ध, Famous for wrestling competition
इस दौरान भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, मेले के समय यहां कुश्ती प्रतियोगिता करवाई जाती है। प्रसिद्ध कुश्ती प्रतियोगिता भी इस मेले का एक हिस्सा है जिसमें हिमाचल, पंजाब और अन्य आसपास के राज्यों के सभी प्रसिद्ध पहलवान शामिल होते हैं। यह मेला तीन दिनों तक चलता है। इस जगह को ऊना में चाट बाजार के नाम से भी जाना जाता है।
चिंतपूर्णी मंदिर के नजदीक स्तिथ, Situation near Chintpurni temple
थानीक पुरा ऊना जिले के चिंतपूर्णी में एक पहाड़ी स्टेशन में स्तिथ है। यह ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी शक्ति पीठ मंदिर के पास स्थित है, जो हिंदुओं का पवित्र तीर्थ स्थान है। यह स्थान पंजाब राज्य की सीमा में छोटा शिवालिक है। इस स्थान में सैलानी प्रकृति की सैर का एक सुंदर आनंद ले सकते है। इस स्थान में एक प्राचीन और अनोखे गहरे कुएँ को भी देख सकते हैं।