बगलामुखी मंदिर की बागडोर संभालने वाले महंत और ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत गिरी का एक बड़ा सच आया सामने

हिमाचल प्रदेश में स्तिथ लोकप्रिय और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बगलामुखी मंदिर बनखंडी के रखरखाव की बागडोर संभालने वाले महंत और ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत गिरी का एक बड़ा राज सामने आया है। जानकारी के अनुसार हवन-यज्ञ करने के साथ साथ यह दोनों मोहाली (चंडीगढ़) में पिरामिड नाम से डिस्को-बार भी चलाते हैं।
बताया जा रहा है की इस डिस्को बार में देर रात तक को जाम छलकते हैं। इस हाईफाई स्तर के डिस्को बार में कैफे, लॉज, बार और क्लब है। बताया जा रहा है की ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्को बार में माइक्रोब्रेवरी यानी फ्रेश बियर भी परोसी जाती है। यह बार मोहाली में एक जाना माना बार है।
अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में भी है, इनकी शाखाएं
प्राप्त जानकरी के अनुसार महंत रजत गिरी का पिरामिड डिस्को क्लब कैनॉट प्लाजा, सेक्टर 74ए, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली (पंजाब) में स्तिथ है। इस प्रसिद्ध डिस्को क्लब की अपनी पिरामिड वीआईपी नाम से मोबाइल ऐप भी है। जहां से भी बहुत भारी मात्रा ने व्यक्ति अपनी एडवांस बुकिंग करते है। पिरामिड डिस्को क्लब की बेवसाइट पर ढूंढने पर पता चला कि इसकी मोहाली के अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में भी शाखाएं हैं।
पिरामिड डिस्को नाम से लोकप्रिय है यह क्लब
पिरामिड डिस्को क्लब की बेवसाइट पर अंकित मोबाइल नंबर 7502200001 पर फोन करने पर बताया गया कि यह डिस्को क्लब है। इसका नाम पिरामिड डिस्को क्लब है। इसके मालिक रजत गिरी हैं। भक्ति के साथ साथ रजत गिरी कल्ब और बार जैसे कारोबार भी चलाते है। एक तरफ आस्था में ध्यान और दूसरी तरफ कल्ब में गान का आनंद लेते है।