मछली खाने के शौकीनों के लिए बुरी खबर, पौंग बांध की मछलियों की कीमत में आये बढ़ोतरी

हिमाचल प्रदेश की पौंग झील की मछली खाने का शौकीनों रखने वाले लोगो को एक बड़ा झटका लगा है। बताया गया है की 31 मार्च के बाद पौंग बांध की मछली के दामों में बढ़ोतरी की जाएगी। इस बार अधिकतर मत्स्य एकत्रीकरण सहकारी सभाओं में की गयी बैठक के दौरान ठेके की बोलियां पहले से ज्यादा रेटों पर गई है।
शुक्रवार को मत्स्य एकत्रीकरण सहकारी सभा खटियाड़ की बोली सभा के प्रधान प्रवीण कुमार और (एडीएफ) सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी पौंग बांध जय सिंह की अध्यक्षता में खटियाड़ में हुई। इसमें पिछले साल के मुकाबले इस बार मंहगे दामों पर मछली की बोली गई। बताया गया है। की इस बार मछलियों की कीमत में आये बढ़ोतरी के कारण लोगो को निराशा हुई है।
यह होंगे मछलियों दाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोली मे छह ठेकेदारों रछपाल सिंह निवासी तलवाड़ा, मानसिंह, मनोज कुमार खटियाड़, रमेश चंद, अशोक कुमार और करतार चंद ने बोली लगाई थी। सर्दियों के समय में दाम 265 प्रति किलो और गर्मियों में 180 रुपये प्रति किलो रहेंगे।
बताया गया है की बीते वर्ष पौंग बांध की मछली ठेकेदार ने सर्दियों में 254 और गर्मियों में 165 रुपये की लगाई थी। सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी पौंग बांध जय सिंह ने बताया कि मछली के दाम बढ़ने से शिकारियों की आय में सुधार होगा और उनकी मछली के अब पहले से अच्छे दाम मिलेगें।