“नलगांव पास ट्रेक” हिमाचल प्रदेश में स्तिथ एक लोकप्रिय पर्टयक स्थल, “Nalgaon Pass Trek” a popular tourist destination in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में बहुत से लोकप्रिय और प्रसिद्ध पर्टयक स्थान है, जो अपने लोकप्रियता के लिए देश भर में जाने जाते है, इन खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पास की यात्रा के लिए हर साल भारी संख्या में सैलानी हिमाचल की यात्रा के लिए आते है, इन्ही में से एक है, यह नलगन दर्रा यह खूबसूरत ट्रेक हिमालय की खूबसूरत वादियों और हिमाचल के गढ़वाल क्षेत्र में स्तिथ है, इस ट्रेक की यात्रा करने के लिए 7 से 8 दिनों का समय लगता है,यह उत्तराखंड के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है, नलगांव पास ट्रेक गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश के हिमालय में स्तिथ एक रोमांचक पहाड़ो की यात्रा है, यहां पर्टयकों को हिमाचल प्रदेश के राजसी मैदानी क्षेत्रों के साथ यहां की वनस्पतियों और जीवों की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलती है।
प्रकति प्रेमियों के लिए आदर्श स्थान, Ideal place for nature lovers
यह नलगांव पास ट्रेक धौला से शुरू होता है। और किन्नौर जिले के चितकुल में समाप्त होता है, इस ट्रेक की ऊंचाई समुंद्रतल से लगभग 4450 मीटर है। यह ट्रेक अद्भुत और आकर्षित दृश्यों के साथ एक भरपूर स्थान है, यह शुरुआती लोगों के लिए अनुशंसित नहीं है, लेकिन अनुभवी ट्रेकरों के लिए यह एक महान साहसिक ट्रेक है। प्रकृति प्रेमी के लिए यह एक आदर्श स्थान है।
लोकप्रिय और बेहद रोमांचित ट्रेक, Popular and Extremely Excited Trek
नलगांव पास उच्च हिमालयी चोटियों को गौरव प्रदान करता है। यहां आकर सैलानी हिमाचल के किन्नौर और गढ़वाल की ओर के स्पष्ट खूबसूरत दृश्य प्राप्त कर सकते है, बर्फ से ढकी पहाड़ की चोटियों का विहंगम दृश्य आपको विह्वल कर देगा। इस लोकप्रिय ट्रेक के रास्ते में सैलानियों को बहुत से प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते है। यहां पर्टयक “कनासर झील” के खूबसूरत दृश्य देख सकते है, यह एक खूबसूरत झील है, जो इस ट्रेक के रास्ते में पड़ती है, यह एक अनोखा दृश्य है, जो पर्टयकों को बेहद रोमांचित करता है।
नलगांव पास ट्रेक आने का सही समय, Best time to visit Nalgaon Pass Trek
यदि आप इस लोकप्रिय ट्रेक की यात्रा के लिए आना चाहते हो तो आप के लिए यहां आने का सही समय गर्मियों के दौरान का है, मई से अगस्त तक का समय यहां की यात्रा के लिए आदर्श स्थान माना जाता है, सर्दियों के समय यहां भारी बर्फबारी होती है, जिस बजह से यहां के सभी रास्ते बंद हो जाते है। यदि आप को पहाड़ की यात्रा करना पसंद है, तो आप के लिए यह आदर्श स्थान है।