हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में सड़क किनारे खेल रही आठ साल की बच्ची को अज्ञात वाहन ने कुचला

यह मामला हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में हुआ है, हमीरपुर के बरोली गांव में सड़क किनारे खेल रही आठ वर्षीय बच्ची को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिस बजह से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रदेश पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना रविवार दोपहर डेढ़ बजे की है। इसी के साथ पीड़ित बच्ची उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली थी।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 8 साल की बच्ची कंचन गंभीर घायल हो गई। बच्ची को उपचार के लिए तुरंत हमीरपुर में स्तिथ बड़सर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया जहा बच्ची की जाँच चल रही है।
पीजीआई चंडीगढ़ जाते समय बच्ची ने तोडा दम
ऐसी गंभीर हालत के कारण उसे हमीरपुर से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। यह हादसा इतना गंभीर था की टांडा में भी उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो पाया जिस बजह से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। इतने में रविवार रात को पीजीआई जाते समय रास्ते में कंचन ने दम तोड़ दिया। कंचन का परिवार उपमंडल बड़सर के तहत गांव बरोली में रहता है और मजदूरी का काम करता है।
दिहाड़ी मजदूरी करते है बच्ची के माता पिता
क्षेत्र के लोगों जीतराम, अजय कुमार, पवन कुमार ने सड़क हादसे में मारी गई कंचन के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इसी दौरान डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जायेगा।