
प्रदेश में एक अनोखी हत्या,किरायेदार से माँगा किराया तो मकान मालिक की कर दी हत्या
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में हत्या का एक अनोखा मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान मालिक ने किराया मांगने पर किरायेदार ने मकान मालिक की हत्या ही कर दी।
आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। अशोक कुमार बसमेड चचियां में जतरु पाइक से अपने मकान का किराया लेने पहुंचा। तो किरायेदार ने मालिक की हत्या कर दी है।
आपस में हुई बहस के दौरान कर दी हत्या
जानकारी के अनुसार जतरु पाइक पहले मकान मालिक अशोक कुमार के घर पर रहता था। अशोक ने जब जतरु पाइक से किराया मांगा तो उसने किराया देने से मना कर दिया। जतरु पाइक ने काफी महीनो से किराया नहीं दिया था। इस पर दोनों की आपस में बहस होने लगी।
जतरु पाइक ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से अशोक पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। अशोक के सिर पर गहरी चोटें आईं, जब इस बारे में जानकारी मिली तो अशोक को अस्पताल में लेकर जाया गया उसी दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
काँगड़ा जिले के पालमपुर का है यह मामला
इसके साथ ही पुलिस ने थाना पालमपुर में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का आरोपी जतरु पाइक निवासी के पहचान कजरा डाकघर हापु जिला गुमला झारखंड का रहने वाला है।
मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार (53) सुपुत्र बरड़ु राम निवासी गांव रजेड़ डाकघर चचियां तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। ऐसे में अशोक कुमार के परिजनों में अशांति का माहौल छा गया है।