कोरोना मुक्त होगा हिमाचल मात्र पांच एक्टिव केस ही बाकी, प्रदेशवासियों को मिली राहत

हिमाचल प्रदेश में नौ दिन से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। देश भर में फैले कोरोना महामारी की बजह से अशांति का माहौल है। प्रदेश के जिला कांगड़ा के बाद हमीरपुर जिला भी कोरोना मुक्त हो गया है। अब प्रदेश में मात्र पांच ही कोरोना के एक्टिव केस बाकी रहे हैं।
हिमाचल में 41 मामले सामने आये हैं, इनमें से 34 स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों की मौत हुई है। अब प्रदेश के तीन जिलों में ही कोरोना के मरीज बचे हैं। चंबा व सिरमोर में एक-एक और ऊना में तीन मरीज बाकी हैं। इसके इलावा प्रदेश में कोई भी एक्टिव केस नहीं बचा है।
प्रदेश का अब कोई भी जिला रेड जोन में नहीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश का अब कोई भी जिला रेड जोन में नहीं रहा है। इसी के साथ केंद्र सरकार की ओर से किए गए वर्गीकरण के आधार पर अब प्रदेश के छह जिले ऑरेंज व छह ग्रीन जोन में हैं। ग्रीन जोन में जल्द ही परिवहन सेवाएं शुरू हो सकती हैं। इसी के साथ प्रदेश के कुछ जिलों में बस सेवाएं भी शुरू करने की मोहिंम जारी है। प्रदेश सरकार का कहना है की जल्द ही प्रदेश में बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।
Corona will be free Himachal with only five active cases left, relief to the people