हिमाचल को कोरोना का एक और झटका, पांच कोरोना पॉजिटिव मामले आये सामने, रामनगर का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें 04 कांगड़ा जिले में और एक मामला सोलन के नालागढ़ का है। जिला सोलन के नालागढ़ में मां के बाद बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिस बजह से क्षेत्र नमे हंड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग को बीते दिन भेजे सैंपलों की रिपोर्ट शनिवार सुबह मिली। इसी के साथ जिला सोलन में एक्टिव पॉजिटिव मामलों का आकड़ा 15 पहुंच गया है। प्रदेश में बढ़ता कोरोना का यह खतरनाक वायरस ने सभी को परेशान कर दिया है।
कांगड़ा में शनिवार को चार पॉजिटिव मामले आये सामने
इसी के साथ प्रदेश के जिला कांगड़ा में शनिवार को चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जकाँकरी के अनुसार दिल्ली से लौटा खुंंडिया का रहने वाला 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ यह कांगड़ा में संस्थागत क्वारंटीन था। तथा दिल्ली से लौटा रामनगर का रहने वाला 53 वर्षीय अन्य व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह निफ्ट में संस्थागत क्वारंटीन था। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से लौटा लंबागांव का 58 वर्षीय अन्य कोरोना संक्रमित पाया गया है।
संस्थागत क्वारंटीन थे यह व्यक्ति
यह निफ्ट में संस्थागत क्वारंटीन था। साथ ही दिल्ली से लौटा ज्वाली तहसील क्षेत्र का 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह कांगड़ा में संस्थागत क्वारंटीन था। इसी के साथ प्रसाशन में यह कहा की जनता को डरने की जरूरत नहीं है। यह सभी व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन जहा जांच के बाद ही इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
Himachal got one more corona blow, five corona positive cases surfaced, Ramnagar person corona positive