हिमाचल पथ परिवहन निगम को आदेश मिलने के बाद कम से कम दो दिन बाद चलेंगी बसे

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कारण लगे क्लफ्यू में प्रदेश में बस सेवा को बंद कर दिया गया था। अब सरकार द्वारा काफी लम्बे समय बाद सेवा फिर शुरू करने पर विचार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन सेवाएं एकदम शुरू नहीं की जा सकती हैं। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम को आदेश मिलने के बाद कम से कम दो दिन का समय लगेगा। इसी के साथ अफसरों ने इसको लेकर सरकार से भी बात कर ली है।
परिवहन सेवाओं को लेकर बसों में आने-जाने को लेकर भगदड़ न मचे और सभी सेवाएं सावधानी पूर्वक शुरू की जा सके।
पहले दिन सीट बुक करने का भी सरकार विचार कर रही
इसी के साथ प्रयोग के तौर पर पहले दिन सीट बुक करने का भी सरकार विचार कर रही है। जानकारी मिली है कि समय मांगने के पीछे अफसरों ने यह तर्क दिया है कि हिमाचल प्रदेश के डिपो की बसें प्रदेश के कई जगह खड़ी हैं। और यदि एक दम से सेवाएं शुरू की तो लोग में भगदड़ मच जायेगी और शारीरिक दुरी का पालन नहीं हो पायेगा।
बसों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था के लिए अफसरों ने समय लगने की बात कही
जानकारी के अनुसार चालकों- परिचालकों को भी संबंधित स्थानों पर पहुंचाया जाना है। साथ ही बसों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था के लिए अफसरों ने समय लगने की बात कही है। बसों की सफाई, बस स्टैंड के सैनिटाइजेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा को सैनिटाइजेशन का प्रबंध करना है। ताकि कोरोना वायरस से भी सुरक्षित रहा जा सके।
इसके लिए करीब 2 दिन तो निगम प्रबंधन को चाहिए होंगे। सूत्र बताते हैं कि इस बारे में प्रबंधन और सरकार के बीच पत्राचार भी हो चुका है। तथा जल्द सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंग।
Himachal Road Transport Corporation will run in the state at least two days after getting the order