काँगड़ा के लोकप्रिय पर्टयक स्थान पालमपुर में पुलिस ने जब्त की 200 गाडिय़ां, 30 पर एफआईआर हुई दर्ज

हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते लगाए लॉकडाउन और कफ्र्यू के पालन को लेकर के जिला काँगड़ा के उपमंडल पालमपुर में पुलिस हर वक्त अलर्ट है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने बताया कि इस दौरान लोगों का काफी सहयोग रहा।
जनता ने भी प्रसाशन का पूरा सहयोग दिया है। हालांकि कुछ लोग बार-बार नियम तोड़ रहे थे। उनसे सख्ती से निपटा गया। पालमपुर पुलिस ने लगभग दो सौ वाहनों को जब्त किया है।
नियम को तोडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी (दसप) पालमपुर
यह ही नहीं पालमपुर पुलिस ने 30 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार उन्होंने ने बताया कि जो लोग बाहर से आए हैं। उन पर भी प्रशासन की पूरी नजर है। उनका अठाइस दिन का होम क्वारंटाइन जरूरी है। इस नियम को तोडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अठाइस दिन का होम क्वारंटाइन होने के बाद ही वो घर से बाहर निकल सकता है। वो भी सरकार द्वारा बनाये गए समय के अनुसार। जो लोग बिना मास्क के घूमते नजर आने पर भी सख्त करवाई की जायेगी।
Police seized 200 vehicles, 30 FIR registered in Kangamp’s popular tourist destination Palampur