
प्रदेश को मिली एक लाख सेनेटाइजर की पहली खेप, संसदीय क्षेत्र में 25-25 हज़ार भेजें
हिमाचल प्रदेश को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेशानुसार प्रदेश को 1 लाख सैनिटाइजर की प्रथम खेप भेजी गई है। यह सेनेटाइजर हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में तथा जनता के लिए इस्तेमाल के लिए होंगे प्रयोग।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने चक्कर शिमला में इस सैनिटाइजर से भरी गाड़ी को प्राप्त किया। इसी के साथ त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि आज इस संकट की घड़ी में मास्क और सैनिटाइजर एकमात्र हथियार है। जिस से प्रदेश वासियो को इस वायरस से सुरक्षित रखा जा सकता है।
भारत के सभी प्रांतों को सैनिटाइजर भेजे गए
इसी के साथ इस वैश्विक महामारी से लडऩे के लिए सबसे प्रबल है। तथा इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा केंद्र नेतृत्व में भारत के सभी प्रांतों को सैनिटाइजर भेजे गए हैं और इसी कड़ी में हिमाचल प्रांत को भी सैनिटाइजर की पहली खेप प्राप्त हो गयी है।
इसी के साथ उन्होंने यह जानकारी भी दी कि यह सैनिटाइजर प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 25-25 हज़ार भेजें जाएंगे। जिस से संसदीय क्षेत्र को भी इस महामारी से लड़ने योग्य बनाया जा सके तथा इस बीमारी को हिमाचल प्रदेश मई पूरी तरह खत्म कर दिया जा सके।
First batch of one lakh sanitizer received by the state, send 25-25 thousand to the parliamentary constituency