
प्रदेश सरकार ने लगाया पंजाब से पशुचारा लाने पर प्रतिबंद जानिए कारण
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पशुपालक के पशुचारा लाने के लिए पंजाब जाने पर प्रतिबंद लगा दिया है। किसान ना पंजाब जाएंगे और ना ही पंजाब के व्यापारी अब पशुचारा लेकर हिमाचल आ पाएंगे। जानकारी के अनुसार पशुचारा लाने के लिए जारी किए गए कर्फ्यू पास अवैध मान्य होंगे।
इसी के साथ पंजाब के विभिन्न श्रद्धालु नांदेड़ से लौटे हैं और इनमें से कई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिस कारण नांदेड़ से लौटे इन लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब पशुपालन विभाग ने पशुपालकों की पंजाब जाने पर पाबंदी लगा दी है। ताकि प्रदेश में कोरोना का नया मामला सामने ना आये।
पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के कारण लिया फैसला
जानकारी के अनुसार पशुपालक तूड़ी, फीड लाने के लिए पंजाब के अमृतसर, दसूहा सहित अन्य स्थानों पर जाते हैं। जिस कारण लॉकडाउन में पशुपालकों को चारे की समस्या के मद्देनजर विभाग ने इनके कर्फ्यू पास जारी किए थे। लेकिन अब पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के बाद पशुपालन विभाग ने फिलहाल पशुपालकों की अंतर राज्य आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है।
इस लिए अब ना ही पंजाब के व्यपारी हिमाचल आ पाएंगे ना ही प्रदेश के पंजाब जा पाएंगे। इस संबंध में सहायक उप निदेशक पशुपालन विभाग हमीरपुर डॉ। विपिन का कहना है कि फिलहाल पंजाब जाने के लिए पशुपालकों पर रोक लगा दी है।
State government imposed restriction on bringing cattle feed from Punjab