प्रदेश में खुले शराब के ठेके, नशे में धुत्त पड़ा मिला पुलिस कांस्टेबल

हिमाचल प्रदेश में शराब ठेके खोलने की सबसे अधिक खुशी शराब का सेवन करने वालो को हुई है। ठेके खुलने से लोग सुबह ही लाइन में लग कर शराब खरीदने पहुंच जा रहे। कहा जा रहा है की हिमाचल प्रदेश शराब के ठेके खोलने की सबसे ज्यादा ख़ुशी पुलिस कर्मचारी मना रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक पुलिस कांस्टेबल नशे में इतना धुत्त था कि उसे अपना होश तक नहीं था।
नशे में धुत्त पुलिस कर्मी को अपनी कोई सुध नहीं
यह कर्मी नशे की हालत में बिलासपुर के वेटनरी अस्पताल चौक पर पड़ा था। इसी के साथ उसे किसी व्यक्ति ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। नशे में धुत्त पुलिस कर्मी को अपनी कोई सुध नहीं थी। यह ही नहीं कर्मी नशे में तना धुत था की उस से गाडी भी नहीं चलाई जा रही थी। उसकी गाड़ी को उसके बेटा घर लेकर गया।
कांस्टेबल को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया
जानकारी के अनुसार इसके बाद पुलिस ने कांस्टेबल को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी के साथ कर्मी के खून और पेशाब के सैंपल लिए गए है। जांच में पाया गया कि पुलिस कर्मी ने भारी मात्रा में शराब का सेवन कर रखा था। इसके बाद उक्त पुलिस कर्मी को अधिकारी के समक्ष पेश किया गया। उसे उच्च अधिकारियों के आदेशों के बारे में अवगत करवाया गया।
कर्मी को आगामी आदेशों तक पुलिस लाइन में रखा जाएगा। इसी के साथ एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। तथा कर्मी की जांच की जा रही है। इससे पहले भी एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने पुलिस प्रसाशन में बहुत से सुधार किये है।
Police constable found open liquor contracts, drunk in the state