प्रवासी महिला के साथ दुराचार मामले के आरोपी पुलिस कांस्टेबल को किया सस्पेंड

हिमाचल प्रदेश में प्रवासी महिला के साथ दुराचार मामले के आरोपी पुलिस कर्मी को कोर्ट में पेश किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां से कोर्ट ने आरोपी को मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग ने भी आरोपी पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। एक तरफ पुलिस का काम जनता के सेवा करना है, तो दूसरी तरफ इस आरोपी ने प्रवासी महिला के साथ दुराचार किय।
पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है (एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा)
बताया जा रहा है की शनिवार को एक प्रवासी महिला ने बरमाणा थाना में तैनात पुलिस कांस्टेबल पर दुराचार के आरोप लगाए थे। इस महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही पुरे मामले की जांच की जा रही है।
Suspended police constable accused of misconduct with migrant woman suspended