गोवा और सिक्किम में फंसे हिमाचल के लोगों को लाएगी प्रदेश सरकार

देश विदेश में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के दौरान बहुत से हिमाचल के लोग अन्य राज्यों में फसे हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब प्रदेश सरकार गोवा और सिक्किम में फंसे हिमाचलियों की घर वापसी को सरकार प्राथमिकता देगी। जानकारी के अनुसार रेल और हवाई उड़ानें शुरू होने के बाद इन क्षेत्रों में फंसे लोगों को घर लाया जाएगा।
मंत्रीमंडल बैठक में लिया निर्णय
इसी के लिए मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचलियों की घर वापसी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्रीमंडल की इस बैठक में कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आने पर भी चिंता जताई गई। तथा प्रदेश में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण तथ्यों में बातचीत की गयी।
गोवा से रेल द्वारा तथा सिक्किम में फंसे हिमाचलियों को हवाई यात्रा द्वारा पहुंचाया जाएगा हिमाचल
प्रदेश सरकार ने बैठक में बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को लाने पर मंथन किया। जानकारी के अनुसार गोवा में करीब 2,000 हिमाचली फंसे हुए हैं। इन लोगों को लाने के लिए बैठक में रेल मार्ग पर सहमति बनी है। इसी के साथ सिक्किम में करीब पांच सौ लोग हिमाचल के फसे हुए है। जिन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इसी लिए बैठक में इन को भी लाने के लिए निर्णय लिया गया है।
सिक्किम से लोगों को हवाई मार्ग से लाने की तैयारी है। जिस से उन्हें घर पहुंचाया जाएगा। इसी के साथ सरकार द्वारा अन्य राज्यों में जो हिमाचल के निवासी फंसे हुए है। उस पर भी विचार किया गया।
State government will bring people of Himachal trapped in Goa and Sikkim