छात्रों को मिली बड़ी राहत प्रदेश में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 04 विषयों में मिलेंगे ग्रेस मार्क्स

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के 04 विषयों में पूछे गए 09 गलत प्रश्नों के एवज में विद्यार्थियों को 19 ग्रेस मार्क्स देने होंगे। इसी के साथ बोर्ड सबसे ज्यादा नौ ग्रेस मार्क्स केमिस्ट्री विषय में देगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2020 में ली गई जमा दो की बोर्ड परीक्षा के 04 विषयों के प्रश्नपत्रों में काफी त्रुटियां पाई गई थीं।
इस दौरान बोर्ड ने 15 प्रश्नों को या तो गलत पूछ लिया था। जिसके चलते छात्र चाह कर इन प्रश्नों के सही उत्तर नहीं दे पाए थे। इसी लिए बोर्ड ने उन्हें ग्रेस मार्क्स देने की योजना बनाई है।
(HP) बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ। सुरेश कुमार सोनी ने दी जानकारी
इसी के साथ (HP) बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ। सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि केमिस्ट्री विषय की सीरीज-ए में प्रश्न नंबर दो, छह और 26, सीरीज-बी में प्रश्न नंबर 8, 18, 22, 23, 25 और 27 के रूप में एक-एक ग्रेस मार्क्स दिया जाएगा। इसी के साथ बायोलाजी की सीरिज-बी के प्रश्न नंबर दो, सीरीज-सी के चार, सात और 10 के रूप में एक-एक ग्रेस मार्क्स मिलेगा।
इसके साथ ही कॉमर्स के छात्रों को बिजनेस स्टडी की सीरीज बी में प्रश्न संख्या 20 और 23 को एक समान थे। इसके 04 जबकि अकाउंटेंसी की सीरीज-सी के प्रश्न नंबर 20 के गलत होने पर दो ग्रेस मार्क्स मिलेंगे।
Students get big relief, class 12th students will get Grace Marks in 04 subjects