
प्रदेश कोरोना मुक्त से दो कदम दूर दो ही एक्टिव केस बाकी, प्रदेश वासियो को राहत
हिमाचल प्रदेश अब पूरी तरह से कोरोना मुक्त होने से केवल दो कदम ही दूर है। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के दो ही एक्टिव केस बाकी बचे हैं। हिमाचल कोरोना मुक्त होने की ओेर अग्रसर हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को चंबा जिला भी कोराेना मुक्त हो गया है।
प्रदेश में 41 मामले सामने आए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है व अब दो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। आंकड़ों के अनुसार 37 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिस बजह से प्रदेश सरकार द्वर५ा क्लफ्यू में थोड़ी और छूट दी जा सकती है।
कर्मचारियों की कार्यालयों में उपस्थिति 30 फीसद करने निर्णय
प्रदेश सरकार ने जनता के लिए रियायतें बढ़ा दी हैं। इसी के साथ हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों की कार्यालयों में उपस्थिति 30 फीसद करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ राज्य में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक ढाबे भी खोले जाएंगे। जिस से प्रदेश में व्यापारियों को भी राहत मिल पाएगी। इनमें खाना पैक कर ले जाने की ही सुविधा रहेगी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रियों व अधिकारियों की बैठक की। इसमें उन्होंने गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। तथा बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
Two active cases left, two steps away from state corona free, relief to state residents