
हिमाचल में मौसम ने ली करवट, गर्मी ने बेहाल किये प्रदेशवासी-39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में लोगो को गर्मी ने बेहाल करना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार का दिन पूरे प्रदेश में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। हिमाचल के जिला ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। इसी के साथ गुरुवार को ऊना का अधिकतम तापमान 39.7 रहा। इसी के साथ प्रदेश की राजधानी शिमला में 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके साथ मैदानों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्र में गर्मी से तप गए हैं। हिमाचल प्रदेश में किसी भी स्थान में 20 डिग्री से कम अधिकतम तापमान दर्ज नहीं हुआ।
उच्च पर्वतीय जिलों 27 मई तक बादल बरसने का पूर्वानुमान
इसी दौरान मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार से 08 जिलों में बादल बरसने के आसार जताए हैं। इसी के साथ उन्होंने मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में 27 मई तक बादल बरसने का पूर्वानुमान है। उन्होंने यह कहा है की 27 मई तक उच्च स्थानों में वर्षा हो सकती है। तथा लोगो को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
साथ ही मौसम विभाग ने यह जानकारी भी दी है की मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा बिलासपुर, हमीरपुर और में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश वासियो को और गर्मी का सामना कर पड़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.9 रहा इसी के साथ मंडी के सुंदरनगर में 36.8, बिलासपुर में 36.5, हमीरपुर में 36.2, कांगड़ा में 35.9, भुंतर में 35.0, चंबा में 34.1, नाहन में 33.6, सोलन में 32.6, धर्मशाला में 29.2, शिमला में 26.9, कल्पा में 27.4, डलहौजी में 22.0 और केलांग में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 22.3, बिलासपुर में 20.0, हमीरपुर में 19.6, ऊना में 16.7, कांगड़ा में 17.2, शिमला में 16.0 और केलांग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अब रात के समय भी गर्मी बहुत अधिक बढ़ गई है। जिस बजह से प्रदेश वासियो को और गर्मी का सामना कर पड़ सकता है।
Weather in Himachal took a turn, the heat made the residents happy – 39.7 degree Celsius temperature