प्रदेश में मौसम ने फिर ली करवट, मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में 11 तक मौसम खराब रहने की दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश मौसम ने फिर एक बार करवट ली है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गुरुवार को गर्जन के साथ बारिश होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग की मानें, तो राज्य के मैदानी इलाकों में 07 से 11 मई तक मौसम खराब बना रहेगा।
इसी के साथ पहाड़ों पर 08 मई को भी मौसम साफ बना रहेगा। जबकि पहाड़ों पर 09 से 12 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। दोपहर तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है।
मंडी के सुंदरनगर के पारे में सबसे ज्यादा तीन डिग्री की गिरावट
इसी के साथ दोपहर बाद हल्के बादलों के घिरने के साथ ठंडी हवाओं का प्रवाह शुरू हो गया था। जिससे कई स्थानों के तापमान में गत दिन के मुकाबले गिरावट आई है। इसी के साथ प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर के पारे में सबसे ज्यादा तीन डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा भुंतर में 04, शिमला में 01, ऊना में 02, डलहौजी
में 01 और केलांग में 02 डिग्र्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। इसके अलावा अन्य राज्य के क्षेत्रों के तापमान में गत दिन के मुकाबले हल्का उछाल आया है। जिस बजह से प्रदेश में मौसम ने करवट ली है।
प्रदेश के इन स्थानों में बारिश होने से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई है। इसी के साथ सराहन में 01 बैजनाथ व रामपुर में 03 मिलीमीटर बारिश हुई है। प्रदेश के इन स्थानों में बारिश होने से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है।
मौसम विभाग के निदेशक डा। मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में 07 से 11 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। इसी के साथ उन्होंने यह जानकारी भी दी की पहाड़ों पर आठ को मौसम साफ रहेगा। तथा धुप खिली रहेगी।
The weather again took a turn in the state, the Meteorological Department gave information of bad weather till 11 in the plains