पिछले साल के मुताबिक इस साल 08 दिन पहले मानसून ने दी हिमाचल में दस्तक, 29 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने बुधवार को दस्तक दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रो में मानसून पहुंच गया है। बताया जा रहा है की बीते साल प्रदेश में मानसून 02 जुलाई को 05 जिलों में
आया था। जबकि इस साल 08 दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस बार मानसून सामान्य रहने का अनुमान है।
राजधानी शिमला में झमाझम बारिश के साथ मानसून का आगाज हुआ
जानकारी के अनुसार हिमाचल की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश के साथ मानसून का आगाज हुआ।
इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बताया गया की विभाग ने आज शिमला, सोलन और सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू जिले के लिए भी भारी
बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मौसम विभाग ने जानकरी देते हुए कहा की चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए भारी से भारी बारिश और अंधड़ चलने काऑरेंज अलर्ट है।
इसी के साथ 25 जून को शिमला, सोलन और सिरमौर में ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पुरे हिमाचल प्रदेश में 29 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।