मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अध्यापक यूनियन की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख 77 हजार 777 रुपए का चेक भेंट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अध्यापक यूनियन हिमाचल प्रदेश के राज्य समन्वयक कमल चंद राणा द्वारा तथा व्याख्याताओं और अध्यापकों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख 77 हजार 777 रुपए का चेक भेंट किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना की इस संकट भरी खड़ी में हिमाचल प्रदेश के
मुख्यमंत्री को तकनीकी विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. एसपी बंसल द्वारा भी इस कोष के लिए 1.51 लाख रुपए का चेक भेंट किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी योगदानकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा सभी का धन्यवाद किया।