विदेशों से हिमाचल आने वाले अपने ही खर्चे पर होंगे संस्थागत क्वारंटाइन, गर्भवती तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या वालो को घर में ही किया जाएगा क्वारंटाइन

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगरनगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन पूनम शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश में फैली वैश्विक कोरोना महामारी के चलते एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें पार्षदों को बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों
को लेकर पेश आ रही समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। इसी दौरान इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने बताया कि जो लोग रेड ज़ोन से आ रहे हैं और जो दस साल से छोटे बच्चे और 65 साल से ऊपर के बुजुर्ग है। उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन करने की बजाय होम क्वारंटाइन किया जाएगा तथा वो अपने घर में ही होम क्वारंटाइन रह पाएंगे।
गर्भवती तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या वालो को घर में ही क्वारंटाइन किया जाएगा
जानकारी के अनुसार इसके अलावा जो गर्भवती, स्वास्थ्य संबंधी समस्या वाला व्यक्ति बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश आ रहा है, तो उन्हें होम क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके अलावा जो विदेशों से हिमाचल आएंगे, वे अपने ही खर्चे पर संस्थागत क्वारंटाइन होंगे। तथा उन्हें अपने
खर्चे पर संस्थागत क्वारंटाइन रहना पड़ेगा। उनका सात दिन बाद टेस्ट लिया जाएगा और रिपोर्ट नेगेटिव आएगी, तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलो को लेकर यह निर्णय लिया गया।