
द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी अंबोटा का दानपात्र चुराने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी अंबोटा का दानपात्र चुराने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में प्रदेश के गगरेट पुलिस ने सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चोर गिरोह तक पहुंचने में मंदिर में लगी तीसरी आंख कारगर साबित हुई। बताया जा रहा है की सीसीटीवी फुटेज के आधार
गिरोह के 04 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
पर अम्ब व बेहड़ जसवा गांव में झुग्गियां बना कर रह रहे चोर गिरोह के 04 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के दो और सदस्य अभी फरार हैं।
इसी के साथ यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस चोर गिरोह से चोरी की कई घटनाओं के राज खुल सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस इन्हें अदालत में पेश कर इनका पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी।
बताया जा रहा है की चोर गिरोह के सदस्य पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए दिन में कबाड़ी का काम करते थे और रात को इन कृत्यों को अंजाम देते थे। इसी के
साथ उन्नीस बीस जून की मध्य रात्रि इस गिरोह ने प्रसिद्ध द्रोण महादेव शिव मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर मंदिर में रखे 04 दानपत्र चुरा लिए और इन्हें साथ लगते जंगल में फेंक दिया।
02 आरोपियों की तलाश अभी भी जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर एक दानपत्र में रखे चांदी के नाग व एक हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। पुलिस ने इन चोरो से कुछ सामान रिकवर कर लिया है।
एसएचओ हरनाम सिंह ने बताया कि 04 आरोपी गरिफ्त में आ गए हैं, जबकि 02 की तलाश अभी भी जारी है। इन आरोपीयो के पकड़े जाने से और भी बहुत सी चोरियों से पर्दा उठ सकता है।