प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को मनाया अपना 73वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री सहित अन्य बहुत से अधिकारी रहे मौजूद

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को अपना 73वां जन्मदिन मनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दूरभाष के माध्यम से बधाई दी और उनकी दीर्घायु व सुखद जीवन की कामना की इसी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर ने भी हिमाचल के राज्यपाल को राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की और कहा कि राज्य सरकार उनका मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेगी।
केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों ने भी उन्हें बधाई दी
प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों ने भी उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व राज्यपाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर हवन भी किया। इसी दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.. राजीव सैजल, विधायकों व विभिन्न निगमों और बोर्ड के अध्यक्षों ने भी राज्यपाल को राजभवन पहुंचकर बधाई दी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. आरएन बत्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, और अन्य रहे मौजूद
मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुडू, जीओसी-इन-सी आरट्रैक ले. जनरल राज शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. आरएन बत्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह बे्रसकोन आदि भी राज्यपाल के जन्मदिन समारोह में उपस्थित हुए। तथा उनके लंबे जीवन की कामना की। were present.