कुल्लू पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी, 42 किलो चरस हुई बरामद

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में वीरवार सुबह बंजार थाना की टीम ने हेड कांस्टेबल जगदीश के नेतृत्व में फागू पुल के पास चेकिंग के दौरान पिकअप HP 41 0675 के चालक आरोपी लीलाधर पुत्र सुदर्शन निवासी रिवालसर जिला मंडी से
42.05 किलो चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार जो पिछले 17 सालों में पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी खेप है। इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। साथ ही इस खेप से पकड़े जाने से प्रदेश में बहुत बड़ी तरस्करि होने से बच गयी है।
चरस सप्लायर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उन्हें गिरफ्तार भी किया गया
प्रदेश के जिला कुल्लू पुलिस ने जुलाई 2019 से लेकर अब तक करीब 218 किलो चरस बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चरस सप्लायर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उन्हें गिरफ्तार भी किया है। इसी के साथ मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बंजार पुलिस थाना की टीम लगातार ड्रग्स के बड़े माफिया को बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर रही है।
पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से माफिया को बड़ा झटका
प्रदेश पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से माफिया को बड़ा झटका लगा है। साथ ही प्रदेश में कोरोना के चलते लगे क्लफ्यू के चलते माफिया सक्रिय हो गए है। मगर पुलिस की इस पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से माफिया की पीठ टूट चुकी है।