हिमाचल के किसानों को मिली बड़ी राहत- अब आधे दाम में मिलेगा बीज

हिमाचल प्रदेश के किसानों को 50 फीसदी उपदान में खरीफ मौसम के लिए बीज उपलब्ध होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लॉकडाउन से प्रभावित लाखों किसानों को सरकार ने राहत दी है। इसी के साथ फसलों के नुकसान के बाद किसान सरकार से कृषि क्षेत्र में भी राहत मांग रहे थे। हिमाचल प्रदेश के लाखों किसानों को सरकार के फैसले से सीधे लाभ मिलेगा। जिस से अब प्रदेश में किसानो को आधे दाम में खेती के लिए बीज मिलेगा।
34,460 क्विंटल बीज खरीफ सीजन के लिए किसानों के लिए उपलब्ध कराया
हिमाचल प्रदेश में कुल 39 हजार हेक्टेयर भूमि में किसान खरीफ फसल की पैदावार करते हैं। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने पचास फीसदी उपदान में धान, दाल और मक्की का बीज खरीफ सीजन के लिए उपलब्ध कराया है। इसी दौरान सरकार ने इसी तरह से किसानों को पशुचारा बीज भी उपदान में दिया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश सरकार मे खरीफ सीजन के लिए कुल 34,460 क्विंटल बीज खरीफ सीजन के लिए किसानों के लिए उपलब्ध कराया है। इसी लिए प्रदेश में किसानों को बीज खरीद के समय तत्काल उपदान दे दिया जाएगा।
खरीफ सीजन में फसलों की बिजाई के लिए बीज 50 फीसदी उपलब्ध करा दिया
इसी के साथ किसानों के खाते में बीज पर उपदान की राशि डालने की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही कृषि निदेशक डॉ. आरके कौंडल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसानों को खरीफ सीजन में फसलों की बिजाई के लिए बीज 50 फीसदी उपलब्ध करा दिया गया है। जिस से हिमाचल में किसानो को बेहद लाभ मिलेगा।