
हिमाचल के मंडी से 135 प्रवासी किये घर रवाना, कालका तक बस में करेंगे सफर, आगे होगा ट्रैन द्वारा सफर जानिए पूरी जानकारी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से 135 प्रवासियों को सोमवार को सरकारी खर्च पर उनके राज्य बिहार के लिए रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें करीब 36 लोग बल्ह से अपने राज्य के लिए निकलेे। हिमाचल प्रदेश में फैले कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में फंसे प्रवासियों को सोमवार को सरकारी खर्च पर उनके राज्य बिहार के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार नोडल अधिकारी सुभाष पराशर ने बताया कि सरकारी बसों में इन लोगों को कालका भेजा गया।
एसडीएम डा. आशीष शर्मा के अगवाई में प्रशासन ने की करवाई
तथा यहां से ट्रैन के माद्यम से इन्हे बिहार के लिए रवाना किया जाएगा। इसी के साथ कालका से वे ट्रेनों में अपने घर जा पाएंगे। इस दौरान डडौर के पास बल्ह के एसडीएम डा. आशीष शर्मा के अगवाई में प्रशासन ने उन्हें खाना भी बांटा। जानकारी के अनुसार हिमाचल में बहुत से अन्य राज्यों से हिमाचल के लोग फंसे हुए है। जिन्हे उनके राज्यों को रवाना किया जा रहा है।
135 migrants leave from Mandi in Himachal, will travel in bus to Kalka, know the journey by train