
हिमाचल में लगे दो महीने के लॉकडाउन में 121 हिमाचलियों ने आत्महत्या कर दी अपनी जान
हिमाचल प्रदेश के लोगों पर कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन का काफी भारी प्रवाभ पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान अप्रैल और मई महीने में ही 121 हिमाचलियों ने आत्महत्या की है। इसी के साथ ज्यादातर मामलों में आत्महत्या करने वाले युवा ही थे। यह आंकड़ा पिछले एक साल में दर्ज हुए आत्महत्या के मामलों का करीब आधा है।
237 मामलों में अकेले 121 सिर्फ अप्रैल और मई महीने के
जानकारी के अनुसार खास बात यह है कि जनवरी से मई महीने तक कुल दर्ज हुए 237 मामलों में अकेले 121 सिर्फ अप्रैल और मई महीने के हैं। इसी के साथ आधिकारिक रूप से तो पुलिस भी इन घटनाओं को निजी समस्या बता रही है।
लेकिन सूत्रों की तानें तो ज्यादातर मामलों में युवा नौकरी जाने से लेकर पारिवारिक दबाव की वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हुए हैं। इन दोनों ही समस्याओं को सीधे तौर पर लॉकडाउन से जोड़ा जा रहा है। आंकड़ों की बात करें तो साल 2019 में कुल 563 आत्महत्या से जुड़े मामले दर्ज किए गए है।
आत्महत्या करने वालों में 75 पुरुष जबकि 46 महिलाएं शामिल
बताया जा रहा है की इनमें सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में 140 जबकि मंडी में 82, और सोलन में 67 मामले शामिल हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 2020 में 31 मई तक दर्ज हुए कुल मामलों में अप्रैल महीने में 40 और मई महीने में 81 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ इनमें मंडी में 23, कांगड़ा में 21 और शिमला में 13 मामले शामिल हैं। खास बात यह है कि आत्महत्या करने वालों में 75 पुरुष जबकि 46 महिलाएं शामिल हैं। पुरषो का आंकड़ा महिलाओ से अधिक है।
घर में अकेले रहने से तनाव हो रहा व्यक्तियों को
इस समय कोरोना वायरस की बजह से लगे क्लफ्यू में लोगों का सामाजिक दायरा कम हो गया है। लोग मंदिर, बाजार, घूमने या फिर आपस में नहीं मिल पा रहे हैं। जिस बजह से घर में अकेले रहने से तनाव हो रहा है। इससे नकारात्मक सोच आ रही है।
जिस चीज में रुचि है उस में व्यस्त रहे
साथ ही आर्थिक तंगी भी एक कारण है। इससे बचने के लिए लोगों को घर में योग और मेडिटेशिन करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी से है की ऐसी परिस्थिती में होने आप को व्यस्त रखो, जिस चीज में उनकी रुचि है जैसे पेंटिंग, म्यूजिक उसमें लगे रहे। परिवार के साथ अधिक समय बिताएं।