
काँगड़ा को कोरोना का बड़ा झटका, गुरुवार को एक सैनिक समेत 17 लोगो की कोरोना पाॅजिटिव मामले आये सामने
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में गुरुवार को एक सैनिक समेत 17 लोग कोरोना पाॅजिटिव मरीज आए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा में 17 मामले एक साथ कोरोना पाॅजिटिव आए। इसी के साथ डीसी कांगड़ा राकेश कुमार
प्रजापति ने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव पाए गए मरीजों में अधिकांश दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई से लौटे हैं।
इसी के साथ उन्होंने बताया की इनमें से 08 लोग होम क्वारंटीन थे। जबकि अन्य लोगों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था।
नूरपुर के लकवाल की 27 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित
कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में दिल्ली से लौटा ज्वाली का 48 वर्षीय व्यक्ति, खुंडिया 20 वर्षीय युवती, साउली का 35 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के लकवाल की 27 वर्षीय महिला, कांगड़ा तहसील के पंजलेर का 39 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के गोजु का 42 वर्षीय व्यक्ति, लंबागांव का 48 वर्षीय व्यक्ति छतरी का 19 वर्षीय युवक, शामिल है।
मुंबई से लौटा 22 वर्षीय सेना का जवान भी कोरोना संक्रमित
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी के साथ मुंबई से लौटा 22 वर्षीय सेना का जवान, बरोट का 49 वर्षीय व्यक्ति पालमपुर के खिलडु 59 वर्षीय बुजुर्ग,
पंचरुखी के बरहाल का 34 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के बरोट का 50 वर्षीय बुजुर्ग, नूरपुर के कुलीना का 22 वर्षीय युवक, देहरा के गुलेर का 28 वर्षीय युवक, पालमपुर के कींक की 26 वर्षीय
पालमपुर के जिया की 41 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित
महिला, पालमपुर के जिया की 41 वर्षीय महिला, भी शामिल है। इन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया गया है।
जानकारी के द्वारा कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में से 07 दिल्ली, 01 श्रीनगर, 02 नोएडा, 04 गुरुग्राम, 01 चंडीगढ़, 01 फरीदाबाद और मुंबई से लौटा सेना का एक जवान शामिल है।